फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dengue spreading, staff crisis in malaria unit

Ambedkar Nagar News: पांव पसार रहा डेंगू, मलेरिया यूनिट में स्टाफ का संकट

Wed, 18 Oct 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 18 Oct 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dengue spreading, staff crisis in malaria unit
अकबरपुर स्थित मलेरिया यूनिट में काम निपटाते कर्मचारी।  -संवाद
कुल 26 पदों की है जरूरत, तैनाती महज 10 पर
विज्ञापन

संक्रामक रोगों से निपटने की मुहिम को झटका
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच मलेरिया यूनिट में स्टाफ का टोटा है। जरूरत यहां पर 26 कर्मचारियों की है लेकिन महज 10 की ही तैनाती है। स्वीकृत 13 पदों की तुलना में पदों की संख्या बढ़ाकर 26 करने का प्रस्ताव मई 2022 में स्वास्थ्य महानिदेशक को भेजा गया था लेकिन उस पर कोई निर्णय नहीं हो सका। ऐसे में डेंगू व अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम के अभियान को लेकर बेफिक्री साफ दिखती है। एक तरफ जहां डेंगू जैसे संक्रामक रोग पांव पसार रहे हैं वहीं मलेरिया विभाग में यहां कर्मचारी ही पर्याप्त नहीं हैं। अब ऐसे में मलेरिया उन्मूलन को लेकर चलाए जाने वाले अभियान जाहिर तौर पर यहां सुस्त पड़े हुए हैं। जिले में मलेरिया यूनिट की स्थापना 20 वर्ष पहले हुई थी। उस समय जिले की आबादी व तात्कालिक स्थिति को देखते हुए जिला मलेरिया अधिकारी समेत कुल 13 पद स्वीकृत किए गए।
मई 2022 में तत्कालीन सीएमओ व जिला मलेरिया अधिकारी ने महानिदेशक को संयुक्त पत्र भेजकर कहा कि कुल 26 पदों को स्वीकृत करने की जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्लॉकों की संख्या बढ़ गई है तो वहीं आबादी भी लगभग 27 लाख तक पहुंच गई है। बाद में तत्कालीन जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने भी शासन को इसी संदर्भ में पत्र भेजा।
विज्ञापन

इन सभी कवायद का कोई नतीजा अब तक नहीं निकल सका है। ऐसे में अब जब दवाओं के छिड़काव समेत जागरूकता के कार्यक्रमों की सर्वाधिक जरूरत है तब मलेरिया यूनिट में स्टाफ का संकट हो गया। हालांकि मौजूदा स्टाफ के सापेक्ष दवाओं के छिड़काव व जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से चलाए जाने का दावा तो किया जा रहा लेकिन इसकी व्यापकता सामने नहीं आ पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों पर है तैनाती
यूनिट में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नवनिधि मिश्रा की तैनाती है। सहायक मलेरिया अधिकारी का एक पद सृजित है जो रिक्त है। यहां दो पद की जरूरत बताई गई है। वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक का कोई पद सृजित नहीं है जबकि तीन पद की जरूरत है। मलेरिया निरीक्षक का दो पद सृजित है। एक पर तैनाती है लेकिन जरूरत कुल छह कर्मचारियों की है। फील्ड सुपरवाइजर का एक पद खाली है जबकि जरूरत तीन की है। फील्ड वर्कर के एक पद पर तैनाती है लेकिन नौ अन्य की जरूरत बनी हुई है। इसी तरह कई अन्य पदों के लिए भी अतिरिक्त जरूरत है।

लगातार किया जा रहा पत्राचार
मलेरिया यूनिट में रिक्त चल रहे पदों पर तैनाती को लेकर कई बार स्वास्थ्य निदेशालय को पत्र पूर्व में भेजा जा चुका है। शीघ्र ही एक बार फिर से पत्र भेजा जाएगा। यूनिट की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है।
-डॉ. राजकुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed