{"_id":"64ff5a64a6be23f88c071b29","slug":"dengue-patients-found-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-3023-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: डेंगू के तीन मरीज मिले, मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: डेंगू के तीन मरीज मिले, मेडिकल कॉलेज रेफर
Mon, 11 Sep 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में स्थापित डेंगू वार्ड।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में डेंगू के प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल में तीन लोग डेंगू पीड़ित मिले। जांच में प्लेटलेट्स की कमी होने पर चिकित्सकों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया।
मौसम का मिजाज बदलने के साथ संक्रामक बीमारियों के साथ लोग डेंगू की चपेट में आ रहे है। जिला अस्पताल में बुखार व दूसरे संक्रामक बीमारियों से पीड़ित लोगों की भीड़ लग रही है। सोमवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे तीन लोग जांच में डेंगू से पीड़ित मिले। तीनों की प्लेटलेट्स काफी कम पाई गईं।
जिला अस्पताल में प्लेटलेट्स चढ़ाने की व्यवस्था नहीं होने की स्थिति में तीनों डेंगू पीड़ितों को चिकित्सकों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। डेंगू से पीड़ित नौ लोग इलाज के लिए अब तक जिला असपताल पहुंचे हैं। किसी मरीज को वार्ड में भर्ती नहीं किया गया है।
विज्ञापन
10 बेड का विशेष वार्ड बनाया
डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उपचार के लिए जिला अस्पताल में 10 बेड के विशेष वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड की जिम्मेदारी डॉ. योगेश व डॉ. मनोज शुक्ला को दी गई है। इसके साथ एक लैब टेक्नीशियन की भी तैनाती की गई है।
जिला अस्पताल में लग रही बुखार पीड़ितों की भीड़
जिला अस्पताल में बुखार व जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे डेढ़ सौ से अधिक मरीज प्रतिदिन ओपीडी में पहुंच रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ऐसे मरीजों की संख्या 80 तक होती थी। चिकित्सकों का मानना है कि बदलते मौसम में बुखार, जुकाम के साथ अन्य संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। बुखार पीड़ितों की जांच में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। फिजीशियन डॉ. मनोज शुक्ल का कहना है कि बुखार, जुकाम आदि के मरीजों की संख्या कुछ दिनों से बढ़ी है। उनका उपचार करने के साथ सावधानी बरतने की हिदायत दी जा रही है। संवाद