फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   dengue patients

Ambedkar Nagar News: डेंगू के 10 मरीज मिले

Tue, 12 Sep 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 12 Sep 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
dengue patients
अंबेडकरनगर। डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को डेंगू के 10 नए मरीज मिले। इनमें एक किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नौ लोग शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती होकर उपचार करा रहे है।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज बदलने के साथ जिले में बुखार-जुकाम और अन्य संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की रोज भीड़ लग रही। इनमें सबसे ज्यादा संख्या बुखार पीड़ितों की बताई जा रही है। जांच में लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। दो हफ्ते के दौरान जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में ही दो दर्जन से अधिक डेंगू के मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मंगलवार को डेंगू पीड़ित किशोरी तुशा को भर्ती कराया गया। मालीपुर क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी कई दिन से बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने सोमवार शाम मालीपुर की एक निजी पैथालॉजी में जांच कराई। मंगलवार को रिपोर्ट लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक ने डेंगू की पुष्टि की। प्लेटलेट्स कम होने के चलते चिकित्सक ने किशोरी को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह डेंगू के नौ मरीज अकबरपुर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं। नगर में बसखारी रोड स्थित दो निजी अस्पतालों में डेंगू के छह मरीज सोमवार से लेकर मंगलवार दोपहर तक भर्ती कराए गए हैं। टांडा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दो और शहजादपुर स्थित निजी अस्पताल में डेंगू के एक मरीज को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
उधर, स्वास्थ्य विभाग निजी अस्पतालों में भर्ती होने वाले डेंगू के मरीजों से अनजान बना है। उसके पास सरकारी अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों के बारे में ही जानकारी है। बुखार व कमजोरी की शिकायत पर बहुत से लोग निजी पैथालॉजी में जांच कराने के साथ इलाज भी प्राइवेट चिकित्सकों से करा रहे हैं।

टांडा के युवक ने गोवा में तोड़ा दम
टांडा तहसील क्षेत्र में राजकीय मेडिकल कॉलेज के निकट स्थित एक गांव के रहने वाले एक युवक की डेंगू की चपेट में आने से गोवा में मौत हो गई। 21 वर्षीय युवक गोवा में काफी समय से निजी नौकरी कर रहा था। सोमवार को उसका निधन होने की सूचना यहां परिजनों को मिले तो वे गोवा रवाना हो गए। उनके मुताबिक युवक डेंगू की चपेट में आ गया था।


डेंगू के लक्षण व बचाव के उपाय
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. योगेश वर्मा के मुताबिक बुखार के साथ थकान, उल्टी, शरीर में दर्द होना, सांस लेने में कठिनाई होने जैसे डेंगू के लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर चिकित्सक की सलाह लें। बताया कि डेंगू एक खास किस्म के मच्छर के काटने से फैलता है। डेंगू से बचाव के लिए घर में और आसपास सफाई रखें। पानी एकत्र न होने दें। साेते समय मच्छरदानी लगाए। पूरी बांह के कपड़े पहनें।



उपचार का है पूरा इंतजाम
जिला अस्पताल में डेंगू की सामान्य जांच हो रही है। प्लेटलेट्स जांच की सुविधा जल्द शुरू कराई जाएगी। अस्पताल में पर्याप्त दवाओं के साथ उपचार की पूरी व्यवस्था है।
-डॉ. वीरेद्र कुमार झा, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed