फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Demonstration against rising inflation

बढ़ती महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन

Tue, 19 Apr 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against rising inflation
अंबेडकरनगर। लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा व बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ पेट्रो पदार्थों के दाम में तेजी से वृद्धि हो रही है, तो दूसरी तरफ प्रतिदिन प्रयोग में होने वाली वस्तुओं के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। लगातार बढ़ती महंगाई से लोग त्रस्त हैं। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही महंगाई पर अंकुश नहीं पाया गया तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने पुराने तहसील तिराहे से कलेक्ट्रेट तक पद मार्च भी किया।
विज्ञापन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा व बहुजन मुक्ति पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ता पुराने तहसील तिराहे पहुंचे। बढ़ती महंगाई के विरोध में हाथों में तख्तियां व बैनर लेकर पद मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष आत्माराम यादव ने कहा कि पेट्रो पदार्थों के दाम में तेजी से वृद्धि हो रही है। इसके साथ ही प्रतिदिन प्रयोग होने वाली सामग्रियों के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। अनाज के साथ सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं। इससे आमजन मुश्किलों से घिर गए हैं। बढ़ती महंगाई ने आमजन की कमर तोड़कर रख दी है। तमाम ऐसे परिवार हैं, जो भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं, तो कुछ बढ़ती महंगाई से त्रस्त होकर आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

बहुजन मुक्ति पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुड्डू ने कहा कि जब चुनाव होता है, तो पेट्रो पदार्थों के दाम तो नहीं बढ़ते, लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद ही इनके दाम में तेजी से वृद्धि होने लगती है। यह अत्यंत चिंताजनक है। कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई का सीधा असर मध्यम वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोरों पर पड़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि महंगाई का असर पढ़ाई पर भी पड़ा है। पुस्तकों व कॉपियों के दाम में भी तेजी से वृद्धि हुई है। इसके अलावा स्कूल फीस भी बढ़ गई है। ऐसे में बच्चों को पढ़ाना भी अब मुश्किल हो गया है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही महंगाई पर अंकुश नहीं पाया गया, तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस मौके पर जितेंद्र राजभर, ओपी निगम, राजन, लालजी गौतम, प्रवीण गौतम, अब्बास कमाल, जावेद अहमद, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed