{"_id":"5e9dc65f8ebc3ed56f34fef0","slug":"demand-for-judicial-inquiry-into-rizwan-s-death-ambedkar-nagar-news-lko5184271168","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजवान की मौत की न्यायिक जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजवान की मौत की न्यायिक जांच की मांग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुलिस की कथित पिटाई से मजदूर रिजवान की मौत मामले में परिवारीजनों ने मजिस्ट्रेटी या न्यायिक जांच की मांग की है। इस बीच कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन शहनवाज आलम ने कहा कि यदि जल्द ही पुलिसकर्मियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर न्यायिक जांच नहीं कराई गई तो पार्टी मामले में बड़ा आंदोलन छेड़ेगी।
टांडा नगर के मजदूर रिजवान की मौत मामले में पुलिस की मुश्किलें दूर होने का नाम नहीं ले रहीं। परिवारीजनों के आरोपों से इतर पुलिस-प्रशासन रिजवान की मौत की वजह फेफड़े में संक्रमण बता रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार रिजवान को चोट तो आई थी, लेकिन वह बाइक से गिरने के कारण।
मामले में रिजवान के पिता इसराइल ने कहा कि आखिर पुलिस अधिकारी एक निजी चिकित्सक के बयान को किस आधार पर सच मान रहे हैं। निजी चिकित्सक के पास इस बात का कोई प्रमाण है कि रिजवान बाइक से गिरने से घायल हुआ था। रिजवान के पास तो बाइक थी ही नहीं। इसराइल ने कहा कि मामले की न्यायिक जांच कराई जाए तभी इसका खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
इस बीच प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम ने कहा है कि पुलिस एक्सीडेंट की झूठी कहानी गढ़ रही है। इस कहानी के बूते रिजवान के साथ हुआ अन्याय व उत्पीड़न छिपाया नहीं जा सकता। एक गरीब के बेटे की जान जिस तरह गई है, उसे खिलवाड़ बनाने की बजाए प्रशासन को अविलंब मामले की न्यायिक जांच करानी चाहिए। ऐसा न हुआ तो पार्टी इसे प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।