फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Demand for earthen lamps increased, chalks running fast

मिट्टी के दीपों की मांग बढ़ी, तेजी से चल रहे चाक

Mon, 01 Nov 2021 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
Demand for earthen lamps increased, chalks running fast
अंबेडकरनगर। रंग-बिरंगी झालरों व मोमबत्तियों के बीच मिट्टी के दीपक आज भी लोगों के बीच अपनी उपयोगिता बनाए हुए हैं। मिट्टी के दीपों की मांग बढ़ती देख कुम्हारों के हाथ तेजी से दीप बनाने के लिए चलने लगे हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के मिट्टी के खिलौने की भी बिक्री बढ़-चढ़कर हो रही है। मिट्टी के दीपों की लगातार बढ़ती मांग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि न सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र, बल्कि नगरीय व शहरी क्षेत्रों में डोर-टू-डोर पहुंचकर कुम्हार बिक्री कर रहे हैं। मिट्टी के दीपों की मांग बढ़ने से कुम्हारों के चेहरे खिल गए हैं। इसके अलावा जिले की बाजारों में जगह-जगह ऐसी तमाम दुकानें भी सज गई हैं, जहां पहुंचकर उपभोक्ता खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

रोशनी के पर्व के मौके पर लोग घरों से लेकर प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी झालरों से भव्य ढंग से सजाते हैं। रंग-बिरंगी झालरों के बढ़ते प्रचलन के बावजूद नागरिकों के बीच मिट्टी के दीपों की मांग कम नहीं हुई है। विगत वर्षों की तुलना में इस बार दीपावली पर्व पर मिट्टी के दीपों की मांग अधिक है। दीपों की बढ़ती मांग को देखते हुए कुम्हारों के हाथ तेजी से चलने लगे हैं। कुम्हार अपने परिवार के साथ दीपों के साथ मिट्टी के बर्तन तैयार करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

मिट्टी के दीप व खिलौने तैयार कर बिक्री करने वाले कोटवा निवासी राजेश ने कहा कि विगत वर्षों की तुलना में इस बार मिट्टी के दीपों की मांग अधिक है। इसके अलावा खिलौने की भी बिक्री बढ़-चढ़कर हो रही है। इसे देखते हुए उनका पूरा परिवार परिश्रम से जुटा हुआ है। कहा कि जिस प्रकार से महंगाई है, उसके अनुसार दीपों के दाम में वृद्धि नहीं हुई है। 150 रुपये से 200 रुपये प्रति सैकड़ा की दर से बिक्री हो रही है। उकरा निवासी गंगाराम ने कहा कि मांग को देखते हुए उनका पूरा परिवार दिन-रात मिट्टी के दीपों व खिलौनों को तैयार करने में जुटा हुआ है। इस बार इनकी अच्छी बिक्री हो रही है। पटेलनगर तिराहे के निकट मिट्टी के दीपों व खिलौनों की दुकान करने वाले श्यामजीत ने कहा कि इस बार पिछले वर्षों की तुलना में अधिक बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed