{"_id":"64aee7e821afae1b890c4145","slug":"demand-for-construction-of-pucca-bridge-in-dadari-is-not-being-fulfilled-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-176-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पूरी नहीं हो रही डड़ारी में पक्के पुल निर्माण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पूरी नहीं हो रही डड़ारी में पक्के पुल निर्माण की मांग
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र जलालपुर के डड़ारी गांव के पास तमसा नदी पर पक्का पुल न होने का खामियाजा करीब 10 हजार आबादी को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीण मजबूरन लकड़ी से बनाए गए जर्जर पुल से आवागमन करने को विवश हैं। बरसात के मौसम में पुल से आवागमन ठप पड़ जाता है। इससे ग्रामीणों को ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने के लिए 20 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करनी पड़ती है।
तमसा नदी पर ग्रामीणों द्वारा लकड़ी के बनाए गए पुल से जोल्हापुर, रामगढ़, लखमीपुर, शेषपट्टी, बिछैला, सुकरौली, बंदीपुर, चैनपुर, पक्खनपुर आदि गांवों के लोग आवागमन करते हैं। पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के अहिरौला, रामगढ़, ब्लॉक व तहसील मुख्यालय जाने के लिए लोग इसी मार्ग का सहारा लेते हैं। बरसात में इस मार्ग से आवागमन ठप पड़ जाता है। इससे लोगों को काफी मुश्किल होती है।
स्थानीय राकेश कुमार, पिंटू, सुनील कुमार, शशिकांत व प्रदीप कुमार ने बताया कि कई बार पुल बनाने की मांग की गई। चुनावों में कई प्रत्याशियों ने आश्वासन भी दिया लेकिन जीतने के बाद इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। बताया कि तमसा नदी में जल स्तर बढ़ रहा है। ऐसे में जल्द ही लकड़ी के पुल से आवागमन ठप हो जाएगा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से डड़ारी गांव के पास पुल निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
की जाए नाव की व्यवस्था
तमसा नदी की उफान का खामियाजा प्रत्येक वर्ष करमुलहा गांव के लोगों को भुगतना पड़ता है। नदी की दो धाराओं के बीच स्थित इस गांव के लोगों को प्रत्येक वर्ष जलभराव के संकट से जूझना पड़ता है। ग्रामीणों को गांव से बाहर निकलने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है या फिर पानी में घुसकर आवागमन करना पड़ता है। सबसे ज्यादा संकट तब उत्पन्न होता है जब कोई बीमार पड़ जाता है। स्थानीय प्रमोद, जगलाल व मनीराम आदि ने ग्रामीणों के आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
होगी जरूरी व्यवस्था
करमुलहा गांव के लिए नाव की व्यवस्था की जा रही है। डड़ारी पुल निर्माण के लिए पत्र लिखा जाएगा। ग्रामीणों की मुश्किलों को दूर करने के लिए जरूरी प्रबंध किए जाएंगे। - हरिशंकरलाल, एसडीएम