फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Demand for construction of drains and action against Lekhpal-Revenue Inspector

Ambedkar Nagar News: खड़ंजा बनवाने और लेखपाल-राजस्व निरीक्षक पर कार्रवाई की मांग

Mon, 13 Jan 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 13 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Demand for construction of drains and action against Lekhpal-Revenue Inspector
आलापुर (अंबेडकरनगर)। लेखपाल, राजस्व निरीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई करने एवं सड़क निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को प्रधान संघ रामनगर ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। प्रधानों का आरोप है कि ग्राम पंचायत हिसामुद्दीनपुर पिपरा के पुश्तैनी रास्ते की क्षेत्रीय लेखपाल ने गलत पैमाइश की। रास्ते से खड़ंजा उखाड़ कर दीवार खड़ी कर दी, जिससे लोगों का आवागमन करीब एक वर्ष से बाधित है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत खतमीपुर में बने पंचायत भवन से नई आबादी तक खड़ंजा बनाने के लिए वर्षों से प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसमें भी लेखपाल व राजस्व निरीक्षक अड़ंगा लगा रहे हैं। प्रधान संघ के अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि समस्याओं का निस्तारण न होने की स्थिति में 20 जनवरी से अनशन शुरू किया जाएगा। बीडीओ व सीओ को भी ज्ञापन दिया गया है। इस दौरान दिवाकर यादव, ज्ञानेंद्र कनौजिया, रिंकी देवी, सुरेंद्र कुमार, अनिरुद्ध मिश्रा, इंद्रराज, लाल बिंद गोस्वामी, सुभाष यादव, ओम प्रकाश चौहान, ऊषा देवी, अरुण कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed