फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Delay to provide benefits of schemes to workers

श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने को मोहलत

Fri, 05 Feb 2021 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Delay to provide benefits of schemes to workers
अंबेडकरनगर। योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मिशन मोड प्रोजेक्ट के तहत 21 हजार श्रमिकों को अंशदान जमा करने के लिए 31 मार्च तक की मोहलत दी गई है। निर्धारित समयावधि में यदि जरूरी राशि नहीं जमा कराई और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं कराया, तो उन्हें निष्क्रिय श्रमिक मानते हुए योजनाओं के लाभ से वंचित कर दिया जाएगा। विभिन्न माध्यमों से श्रम विभाग की ओर से ऐसे श्रमिकों को सूचित कर जल्द से जल्द राशि जमा करने व पंजीकरण का नवीनीकरण करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

श्रमिकों को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके, इसके लिए बीती जुलाई में मिशन मोड प्रोजेक्ट की शुरुआत केंद्र सरकार ने की थी। योजना के तहत भवन निर्माण के श्रमिकों को पंजीकरण कराकर निर्धारित राशि अंशदान के रूप में जमा करनी थी। इसके बदले में संबंधित श्रमिकों को पेंशन योजना, छात्रवृत्ति योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना, सौर्य ऊर्जा, वृद्धा पेंशन, दुर्घटना बीमा योजना, शादी अनुदान योजना समेत 11 से अधिक प्रमुख योजनाओं का लाभ मिलने का प्राविधान है। योजनाओं का समुचित लाभ लगातार मिलता रहे, इसके लिए पंजीकृत श्रमिकों को समय-समय पर न सिर्फ अंशदान की राशि जमा करनी होती है, बल्कि पंजीकरण का नवीनीकरण भी कराना जरूरी होता है।
विज्ञापन

श्रम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार योजना के तहत 45 हजार श्रमिकों का पूर्व में पंजीकरण हुआ था। इनमें से 24 हजार श्रमिक ही मौजूदा समय में सक्रिय हैं। संबंधित श्रमिकों ने ही न सिर्फ राशि जमा की, बल्कि नवीनीकरण भी कराया। 21 हजार श्रमिक ऐसे भी हैं, जिन्होंने न तो अंशदान जमा किया और न ही नवीनीकरण कराया। ऐसे श्रमिकों को राशि जमा करने व पंजीकरण का नवीनीकरण करने के लिए तीन-तीन माह का समय दिया जाता रहा, लेकिन अब तक ऐसा नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला श्रम अधिकारी हरीलाल भार्गव ने बताया कि जिन 21 हजार श्रमिकों ने अब तक अंशदान नहीं जमा किया और पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं कराया है, उन्हें 31 मार्च तक अंतिम मौका दिया जा रहा है। यदि इस समयावधि में राशि जमा कर पंजीकरण का नवीनीकरण कराया गया, तो संबंधित को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो उन्हें निष्क्रिय श्रमिक मानते हुए उन्हें योजनाओं से वंचित कर दिया जाएगा। बताया कि विभिन्न माध्यमों से इस संबंध में संबंधित श्रमिकों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed