फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Delay in returning the shutdown, notice to the organization

Ambedkar Nagar News: शटडाउन वापस करने में विलंब, संस्था को नोटिस

Tue, 28 Nov 2023 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Delay in returning the shutdown, notice to the organization
अंबेडकरनगर। नौ घंटे का शटडाउन लेकर 24 घंटे तक जलालपुर के अंबरपुर फीडर की बिजली आपूर्ति ठप रखने पर अधिशासी अभियंता ने कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर दिया है। कहा कि तय अवधि से कहीं ज्यादा देर तक आपूर्ति ठप रखने से उपभोक्ताओं को जो दिक्कत हुई है उसे लेकर स्पष्ट जवाब दिया जाए। अन्यथा की स्थिति में संस्था पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

24 नवंबर को विद्युत वितरण खंड जलालपुर के नेवादा उपकेंद्र पर आरडीएस योजना (लॉस रिडक्शन) के तहत नागार्जुन कांस्ट्रक्शन कंपनी ने सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक शटडाउन लिया था। इसमें विद्युत तारों को दुरुस्त करने आदि का अभियान चला। हालांकि शाम पांच बजे तक शटडाउन वापस नहीं हुआ। पूरी रात अंबरपुर फीडर पर बिजली नहीं आई।
विज्ञापन

25 नवंबर को भी पूरे दिन आपूर्ति ठप रही। शाम साढ़े पांच बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई। इसके बाद देर शाम आपूर्ति उपभोक्ताओं को मिल पाई। इसे लेकर ही अधिशासी अभियंता अनूप सिंह ने कार्यदायी संस्था को नोटिस देते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि संस्था द्वारा सुनियोजित कार्य नहीं किया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कत होने के साथ ही समुचित बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed