फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Deed of land worth crores got done for Rs 35 lakhs

Ambedkar Nagar News: करोड़ों की भूमि का करा लिया 35 लाख में बैनामा

Sun, 15 Sep 2024 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 15 Sep 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Deed of land worth crores got done for Rs 35 lakhs
अंबेडकरनगर। शातिरों ने एक बार फिर करोड़ों रुपये की भूमि का महज 35 लाख रुपये में बैनामा करा लिया। ऐसे ही एक मामले में पूर्व विधायक समेत एक दर्जन आरोपियों के जेल में बंद होने के बाद भी अकबरपुर नगर में धोखाधड़ी कर जमीन हड़प लेने वाले लोगों का गिरोह सक्रिय है। ऐसे ही एक गिरोह द्वारा अकबरपुर नगर में लगभग साढ़े तीन करोड़ की भूमि का चंद रुपयों में बैनामा करा लेने की शिकायत डीएम व एसपी से हुई है। जिस युवक से बैनामा कराया गया है, उसने कहा कि कर्मचारियों की मिलीभगत से ही उसके साथ यह धोखाधड़ी हुई है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के रजिस्ट्री दफ्तर के इर्दगिर्द जमे रहने वाले शातिरों ने एक बार फिर भोलभाले लोगों की जमीन हड़प ली है। बीते दिनों ही एसटीएफ ने ऐसी ही एक शिकायत पर पूर्व विधायक पवन पांडेय समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इन सभी को जेल में भेजने के बाद अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट भी लगा दिया। अकबरपुर व सम्मनपुर थाने में भी ऐसे मुकदमें दर्ज हुए। इसके बाद भी कीमती भूमि को औनपौने दामों पर लिखा लेने की करतूत नहीं रुक रही।
विज्ञापन

नया मामला अकबरपुर नगर में ही सामने आया है। फतेहपुर पकड़ी निवासी युवक अनमोल ने डीएम व एसपी को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि वह फतेहपुर पकड़ी स्थित अपनी भूमि की बिक्री करना चाहता था। उसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये है। हालांकि कुछ लोगों ने फतेहपुर पकड़ी वाली भूमि का बैनामा कराने की बजाए गौहन्ना स्थित उसकी लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की भूमि का बैनामा करा लिया। इसके बदले उसे 35 लाख रुपये ही दिया। अब युवक ने अपने बयान में कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उसे उसकी कीमती भूमि वापस कराई जाए। अकबरपुर कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed