{"_id":"5f85db0a8ebc3e9bdd1f6d82","slug":"decorated-shops-in-markets-regarding-navratri-ambedkar-nagar-news-lko5450827168","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र को लेकर बाजारों में रौनक, सजीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र को लेकर बाजारों में रौनक, सजीं दुकानें
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के शहजादपुर में नवरात्र के मद्देनजर सजीं दुकानें।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। नवरात्र की तैयारियों को लेकर जिले की बाजारों में जगह-जगह पूजन सामग्रियों व फलों की दुकानें सज गई हैं। नवरात्र के मद्देनजर नौ दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने बाजारों में पहुंचकर पूजन की सामग्रियों की खरीदारी शुरू कर दी है। बाजारों में सुबह से ही चुनरी, कलश समेत अन्य पूजन अर्चन के सामानों की खरीदारी शुरू हो जाती है, जो देर शाम तक जारी रहती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बाजारों में पहुंचने से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं।
नवरात्र प्रारंभ होने में मात्र चार दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में इसे लेकर तैयारियों ने गति पकड़ ली है। नौ दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं द्वारा संबंधित बाजारों में पहुंचकर पूजन अर्चन के सामानों की खरीदारी बढ़ चढ़कर की जा रही है। इसे देखते हुए जिला मुख्यालय से लेकर जिले की अन्य छोटी बड़ी बाजारों में जगह-जगह पूजा अर्चना की सामग्रियों व फलों की दुकानें सज गई हैं। जिला मुख्यालय के शहजादपुर के दुकानदार रहमत अली ने कहा कि मां दुर्गा की छोटी मूर्तियां 80 से 350 रुपये में बिक रही हैं।
जबकि चुनरी 50 से 120 रुपये, नारियल 25 रुपये, माला 10 से 50 रुपये, जबकि मिट्टी के कलश 20 से 80 रुपये में बिक रहे हैं। कहा कि नौ दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं द्वारा पूजन अर्चन सामग्रियों की खरीदारी की जा रही है। सामग्री की खरीदारी करने के लिए दुकान पर पहुंची सत्यवती व रिचा ने कहा कि वे नौ दिन का व्रत रखती हैं। पहले दिन कलश की स्थापना कर विशेष पूजा अर्चन मंदिर में जाकर करती हैं। कोरोना संकट को देखते हुए इस बार घर में ही पूजा अर्चना करेंगी।
विज्ञापन
कलश व मूर्ति की खरीदारी कर रहीं गौरी व मंजरी ने कहा कि कोरोना संकट को देखते हुए इस बार घर में स्थित मंदिर में कलश की स्थापना के साथ नौ दिन का व्रत रखेंगी। इसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। शैलेश तिवारी ने कहा कि वह पहले व अंतिम दिन व्रत रखते हैं, लेकिन परिवार के अन्य सदस्य नौ दिन का व्रत रखते हैं। ऐसे में पूजन अर्चन सामग्रियों की खरीदारी समय रहते ही कर रहे हैं।
पर्व को देखते हुए जिले की बाजारों में जगह-जगह फलों की भी दुकानें सज गई हैं। फल दुकानदार पप्पू व दारा ने कहा कि फलों के दाम में विशेष वृद्धि नहीं हुई है। सेब 50 से 70 रुपये प्रति किग्रा, जबकि केला 25 से 40 रुपये प्रति दर्जन बिक रहा है। कहा कि नवरात्र पर्व को देखते हुए उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए फल मंडी अयोध्या से फल मंगाया जा रहा है।