{"_id":"57fa86964f1c1b675228e308","slug":"death-of-teenager-from-electric-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से गई किशोर की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से गई किशोर की जान
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
electric shock
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र भीटी के चककोड़ार गांव में बीती रात दुर्गा पूजा पंडाल में लाइट ठीक करते समय करंट की चपेट में आए एक किशोर की मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
भीटी के चककोड़ार गांव में दुर्गा प्रतिमा स्थापित है। गांव निवासी राजितराम तिवारी का पुत्र राजन तिवारी (16) शनिवार देरशाम पंडाल में लगी लाइट को ठीक कर रहा था। बताया जाता है कि वह लाइट ठीक करते समय करंट की चपेट में आ गया। इससे वह जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिवारीजन उसे लेकर वापस घर चले आए और रात में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है।
विज्ञापन