फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Death of one in a road accident

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में एक की मौत

Fri, 13 Jan 2023 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Death of one in a road accident
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह बुधवार देर शाम काम निपटाकर घर जा रहा था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के करौंदी लाला गांव निवासी निजामुद्दीन (50) राजगीर था। बुधवार देर शाम वह काम निपटाकर साइकिल से घर लौट रहा था। हुसैनपुर माडरमऊ माइनर के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद निजी वाहन से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान रात में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को घटना से नाराज लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। थाना अध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अन्य कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed