फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Death of a young man who went to bathe in Saryu

सरयू में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

Sun, 06 Jun 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man who went to bathe in Saryu
जहांगीरगंज। चाचा के साथ सरयू नदी के रामबाग घाट पर रविवार को पूर्वाह्न स्नान करने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव से जुड़ा है। बताया जाता है कि रविवार को जगदीशपुर गांव निवासी पंकज यादव (24) पुत्र रामलखन अपने चाचा रामलक्ष्मण यादव के साथ सरयू नदी के रामबाग घाट पर स्नान करने गया था। नदी में डुबकी लगाने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह डूबने लगा। बताया जाता है कि बचाव के लिए नदी में उतरे उसके चाचा भी डूबने लगे। उन्हें तो घाट पर मौजूद अन्य स्नानार्थियों ने खींच कर बचा लिया, जबकि पंकज को बचाया नहीं जा सका। वह नदी की गहराई में डूब गया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण तथा घाट पर स्थित मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। इस बीच नाविकों की मदद से ग्रामीणों ने डूबे पंकज की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पंकज को निकाल लिया गया। उसे तत्काल जहांगीरगंज के नरियांव में स्थित निजी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव घर पहुंचते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर जहांगीरगंज प्रभारी थानाध्यक्ष रवि मिश्र टीम के साथ गांव पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed