{"_id":"65a7f4ae0b3d3803770aa831","slug":"death-of-a-young-man-sleeping-in-the-house-police-engaged-in-investigation-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-9633-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: घर में सो रहे युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: घर में सो रहे युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्रीनगर कॉलोनी में घर में सो रहे युवक की मौत हो गई। बुधवार सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों को पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
शास्त्रीनगर कॉलोनी निवासी केके शर्मा उर्फ कल्लू (35) मंगलवार शाम एक भंडारे से खाना खाकर घर पहुंचा। इसके बाद सो गया। बुधवार सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने तथा घर के अंदर से कोई प्रतिक्रिया न आने पर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने भी आवाज लगाई लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस पर टीम ने लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा। लोग अंदर पहुंचे। वहां युवक बिस्तर पर मृत पड़ा था। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि कल्लू के अलावा उसका बड़ा भाई भी उसके साथ रहता था। लेकिन इस समय वह गांव गया था। घर पर सिर्फ कल्लू ही रहता था। लोगों के अनुसार मृतक नशे का आदी था। पुलिस के अनुसार युवक की मौत ज्यादा नशा करने के कारण होने की संभावना है। मौत के कारणों की विस्तृत जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही हो सकेगी। (संवाद)