{"_id":"665df7d151f2b159720283e6","slug":"death-of-a-middle-aged-man-sleeping-on-the-terrace-under-suspicious-circumstances-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-116131-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: छत पर सो रहे अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: छत पर सो रहे अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में घर की छत पर सो रहे अधेड़ की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोशाईगंज थाना क्षेत्र के गोशाईगंज निवासी संतराम विश्वकर्मा (55) ने भीटी थाना क्षेत्र के रानीपुर में मकान बना रखा है। वह यहां अकेले ही रहते थे जबकि उनका परिवार गोशाईगंज में रहता है। प्रतिदिन की तरह रविवार रात भी वह खाना खाने के बाद मकान की छत पर सो गए। सोमवार सुबह परिवार के सदस्यों ने उन्हें फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
परिजनों के अनुसार इसके बाद भी कई बार फोन किया गया, लेकिन जवाब नहीं मिला तो दोपहर दो बजे के करीब वे रानीपुर स्थित घर पहुंचे तो मुख्य गेट बंद था। ऐसे में सीढ़ी के माध्यम से छत पर पहुंचे तो वहां संतराम को मृत पड़ा पाया। इस बीच जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। (संवाद)