{"_id":"5d486b2c8ebc3e6cd4060b5e","slug":"death-ambedkar-nagar-news-lko474849792","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल लेकर वापस लौट रहे कांवडिए का तालाब में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल लेकर वापस लौट रहे कांवडिए का तालाब में मिला शव
विज्ञापन
जलजलालपुर। रविवार रात जैतपुर थाना क्षेत्र के पूरा बलदही गांव के बाहर स्थित तालाब के किनारे विश्राम के लिए रुके युवा कांवड़िए की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच कांवड़ियों के जत्थे में मौजूद मृतक के बड़े भाई ने थाने में तहरीर देकर कहा कि मृतक नशा करता था। नशे में ही तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार, जैतपुर थाना क्षेत्र के सकरा दक्षिण निवासी मोनू (25) पुत्र छांगुर दो दिन पहले जलाभिषेक के लिए जल लेने जत्थे में अयोध्या गया था। जत्थे में गांव के अन्य युवकों के साथ ही उसका बड़ा भाई सोनू भी शामिल था। रविवार देर शाम सभी जल लेकर गांव के पास पूरा बलदही गांव के बाहर स्थित तालाब के किनारे रात्रि विश्राम के लिए रुक गए। तय किया गया कि सोमवार सुबह सकरा दक्षिण गांव स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बीच जलाभिषेक किया जाएगा।
रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह सभी उठे तो मोनू लापता मिला। काफी तलाश के बाद उसका शव पास के तालाब में उतराता मिला। इससे मौके पर सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में परिवारीजन व अन्य ग्रामीण भी पहुंच गए। इस बीच सूचना पर एसओ बब्लू मिश्र भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि बड़े भाई सोनू ने तहरीर में बताया कि मोनू नशा करता था। नशे में ही उसने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। एसओ ने बताया कि मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मामले में छानबीन की जा रही है।