फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Deal with women's help desk complaints on priority

महिला हेल्प डेस्क की शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाएं

Mon, 11 Jan 2021 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Deal with women's help desk complaints on priority
अंबेडकरनगर। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को एसपी आलोक प्रियदर्शी ने अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी सीओ व थानाध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कहा कि महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर हो। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। थानों में आने वाली शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने निर्देशित करते हुए कहा कि महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों को निस्तारित करने में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का निस्तारण किया जाए। महिलाओं व युवतियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। अभियान चलाकर गोष्ठी के माध्यम से महिलाओं व युवतियों को उनके अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दें। लूट, डकैती व गोवध में लिप्त अपराधियों का सत्यापन करें। इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। कहा कि अपराध रोकने के लिए रात्रि गश्त को और भी मजबूत किया जाए। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए जो भी जरूरी कदम हों, उसे उठाएं। अपराधियों का चिह्नित करें। उन्हें जेल भेजने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed