फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   deadbody of farmer found near canal

Ambedkar Nagar News: सिंचाई करने गए किसान का कुलाबे में मिला शव

Sun, 21 Jul 2024 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
deadbody of farmer found near canal
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। सिंचाई करने शनिवार देर शाम घर से निकले मजगवां गांव निवासी किसान का संदिग्ध दशा में नहर के कुलाबे में शव पाया गया। सूचना पर पहुंची अहिरौली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

अहिरौली थाना क्षेत्र के मजगवां गांव निवासी किसान धनेसर (52) शनिवार को घर से खेत की सिंचाई करने के लिए निकले थे। देर शाम उनका शव गांव के बगल से निकले शारदा सहायक नहर के कुुलाबे में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना अहिरौली पुलिस टीम को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने घटना को लेकर संदेह प्रकट किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष कमलेश यादव ने बताया कि किसान की मौत कुलाबा में गिरने की वजह स होने का अंदेशा है, कुलाबे में पानी भी है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed