फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dead body of youth found on railway track

रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव

Thu, 07 Jul 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found on railway track
अंबेडकरनगर। मरैला रेलवे फाटक के निकट गुरुवार को रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उसकी शिनाख्त समैसा खाम निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई। पिता ने अकबरपुर कोतवाली में तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मरैला क्षेत्र में सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने रेलवे फाटक से कुछ दूर रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर अकबरपुर कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त दीपक कुमार (21) निवासी समैसा खाम के रूप में हुई। इस बीच युवक के पिता राजाराम ने अकबरपुर कोतवाली में तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

बताया कि उसके पुत्र का पीरपुर दुबरा की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती के भाई सहित उसके दोस्तों ने चार जुलाई को मिलने के लिए दीपक को बुलाया था। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई थी। धमकी दी गई थी कि अपने लड़के को कहीं भगा दो, नहीं तो उसे जान से मार दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच सात जुलाई को उसके पुत्र का शव मरैला गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। उसके पुत्र की हत्या की गई है और दुर्घटना का रूप देने के लिए रेलवे ट्रैक के किनारे शव रख दिया गया। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed