फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   dead body of teenager found near Railtrack

रेलट्रैक के निकट मिला किशोरी का शव

Fri, 03 Jul 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Fri, 03 Jul 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीण घर से बाहर निकले थे। उन्होंने मालीपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर के पास रेल ट्रैक के निकट एक किशोरी का शव देखा। पहले तो कुछ लोग उसे पहचान नहीं पाए बाद में उसकी पहचान

विज्ञापन


मालीपुर बाजार निवासी प्रेमनरायन यादव की 15 वर्षीय पुत्री बीना यादव के रूप में हुई। खबर मिलते ही रोते पीटते परिवारीजन भी मौके पर पहुंचे। पता चला कि बीना गुरुवार शाम ही परिवार में किसी बात से नाराज होकर घर से निकली थी। तब से उसे लोग उसे खोज रहे थे। उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के बाद मालीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। जीआरपी क्षेत्र का मामला होने के कारण अकबरपुर रेलवे स्टेशन सूचना दी गई। यहां से जीआरपी सिपाही मौके पर पहुंचे और शव को अभिरक्षा में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि ट्रेन दुर्घटना में किशोरी की मौत हुई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed