{"_id":"6467b1721a4136e368050ee8","slug":"dead-body-of-school-girl-found-on-railway-track-ambedkar-nagar-news-c-13-1-244808-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: स्कूल निकली छात्रा का रेलवे ट्रैक पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: स्कूल निकली छात्रा का रेलवे ट्रैक पर मिला शव
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। घर से स्कूल के लिए निकली कक्षा 9 की छात्रा का शव संदिग्ध दशा में शुक्रवार को शिवबाबा के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। छात्रा वहां कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंची इसे लेकर परिजन कुछ नहीं बता पा रहे हैं। परिजनों ने मामले में छानबीन कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
थाना क्षेत्र अहिरौली के बैजपुर निवासी नंदिनी (16) पुत्री बलराम अन्नावां बाजार स्थित गायत्री बालिका विद्यालय में कक्षा 9 की छात्रा थी। प्रतिदिन की तरह वह शुक्रवार को भी घर से स्कूल के लिए निकली थी। दोपहर करीब उसका शव स्कूल से करीब एक किलोमीटर दूर शिवबाबा के निकट से गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर मिला। बताया जाता है कि फरक्का ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी अकबरपुर कोतवाली पुलिस टीम को दी।
पुलिस टीम शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन में जुट गई है। ट्रेन से कटकर छात्रा की मौत को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। जिस स्थान पर छात्रा का शव मिला वह उसके विद्यालय से एक किलोमीटर दूर है। घर को जाने वाला रास्ता भी उधर नहीं है। ऐसे में नंदिनी वहां कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंची इसकी जांच करने की जरूरत है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। मामले में छानबीन की जा रही है।