फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dead body of girl found tied

Ambedkar Nagar News: युवती का हाथ-पैर बंधा शव मिला

Fri, 02 Jun 2023 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dead body of girl found tied
अंबेडकरनगर। युवती के हाथ-पैर बांधकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसका शव अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के संग्रामपुर गांव स्थित एक खेत में लाकर फेंक दिया गया। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो सन्न रह गए। पुलिस टीम ने शिनाख्त की कोशिश लेकिन युवती की पहचान नहीं हो सकी। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

संग्रामपुर गांव की महिलाएं शुक्रवार सुबह शौच के लिए खेत की तरफ निकलीं तो सड़क के किनारे स्थित एक चरी के खेत में करीब 20 वर्षीय युवती का शव पड़ा देखा। महिलाओं ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। पुलिस टीम भी गांव आ गई। काफी देर तक युवती की शिनाख्त का प्रयास किया गया। वह किसी भट्ठे पर काम करने वाली गैर प्रांत की युवती लग रही थी। ऐसे में आसपास के भट्ठा मालिकों से भी संपर्क साधा गया लेकिन सफलता नहीं मिल पायी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक युवती के हाथ-पैर बंधे थे। उसके गले पर रस्सी का निशान दिख रहा था। उसके निजी अंग से रक्तश्राव भी हो रहा था। उसकी जीभ भी बाहर निकली थी। मौके की परिस्थितियां युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की तरफ भी इशारा कर रही थीं। आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ पहले कहीं दरिंदगी की गई। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को लाकर फेंक दिया गया। इस बीच प्रधान प्रतिनिधि सुरेश कुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर एसपी अजीत कुमार सिन्हा भी गांव पहुंचे। घटना स्थल का जायजा लेने के साथ ही आसपास के ग्रामीणों से भी वार्ता की। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि शव शिनाख्त के लिए पोस्माॅर्टम हाउस पर रखा गया है। केस दर्ज कर मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed