फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dead body of disabled youth murdered and burnt

Ambedkar Nagar News: दिव्यांग युवक की हत्याकर जला डाला शव

Tue, 19 Mar 2024 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Dead body of disabled youth murdered and burnt
अंबेडकरनगर। एक युवक की हत्या कर उसका शव जला देने की सनसनीखेज घटना अकबरपुर में हुई है। अधजली हालत में पुलिस ने शव एक पेट्रोल पंप के पीछे से बरामद किया। युवक की पहचान और घटना के खुलासे के लिए चार अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर में अयोध्या मार्ग स्थित सरदार पेट्रोल पंप व बैरमपुर बरवां विद्युत उपकेंद्र के बीच स्थित हनुमान मंदिर के निकट झाड़ी में मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। जानकारी होते ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने जांच की तो उसके चेहरा से लेकर अन्य हिस्सा अधजली हालत में मिला।
विज्ञापन

पुलिस को प्रथम दृष्टया ही मामला हत्या के बाद पहचान छिपाने की कोशिश का लग गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए एएसपी पश्चिमी विशाल पांडेय और सीओ सिटी सुरेश कुमार मिश्र मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम और अन्य जानकारों को मौके पर बुलाया गया। स्थानीय लोगों से अधिकारियों ने जानकारी जुटाने की कोशिश किया लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस की पहली चुनौती युवक की पहचान की थी जो देर शाम तक पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव की शिनाख्त मिटाने के लिए उसे पूरी तरह जलाने की कोशिश की गई लेकिन शव पूरी तरह नहीं जल सका। युवक की उम्र लगभग 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। एक पैर से दिव्यांग भी लग रहा। पुलिस को युवक की पहचान के साथ ही यह भी पता लगाना है कि घटना को अंजाम कहां और कैसे दिया गया। एक संभावना यह है कि युवक की हत्या कहीं और की गई इसके बाद शव को यहां लाकर जलाया गया। दूसरा यह भी कि यहीं पर रात में किसी समय हत्या कर शव को जला दिया गया। मौके पर शव के आसपास पत्तियों आदि के जलने के निशान पाए गए हैं।

......
खुलासे में लगी चार टीमें
एएसपी ने बताया कि शव के शिनाख्त का प्रयास करने के साथ ही घटना के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई हैं। अकबरपुर कोतवाली के साथ ही एसओजी, फाेरेंसिक टीम व सर्विलांस टीम ने काम शुरू कर दिया है। मौके की परिस्थितियों के आधार पर जांच-पड़ताल आगे बढ़ रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज भी निकाला जा रहा है। घटना का जल्द खुलासा हो इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed