{"_id":"67f7fa1c9bf749f5cd01d812","slug":"dead-body-of-a-youth-found-on-the-railway-loop-track-murder-suspected-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-132472-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: रेल के लूप ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: रेल के लूप ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Thu, 10 Apr 2025 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 10 Apr 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जाफरगंज रेलवे स्टेशन के चार नंबर रेल के लूप ट्रैक पर बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे एक युवक का लहूलुहान शव मिला। युवक के सिर पर चोट लगी हुई थी। कीमैन शिव सिंह ने स्टेशन अधीक्षक को घटना की जानकारी दी। सूचना पर रेलवे व स्थानीय पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त की। परिजनों ने हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने का आरोप लगाया है। हालांकि जीआरपी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई करने की बात कह रही है।
अकबरपुर के करतोरा निवासी अर्पित (22) मजदूरी करने के साथ ही टाइल्स लगाने का काम सीख रहे थे। परिजनों के मुताबिक बुधवार की रात करीब नौ बजे वह काम से वापस लौटे थे। तभी उनके मोबाइल पर एक फोन आया और कुछ देर बाद आने की बात कहकर बाइक लेकर वापस चले गए। अक्सर अर्पित घर देर आते थे। ऐसे में परिजनों ने सोचा कहीं गए हाेंगे, अभी आ जाएंगे।
बृहस्पतिवार की सुबह जब परिजन उठे तो अर्पित को घर पर न देख उनके मोबाइल पर कई फोन किए, रिंग जाने के बाद भी उनका फोन रिसीव नहीं होने पर सभी घबरा गए। उधर, शव मिलने की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची रेलवे पुलिस ने मृतक की जेब से मिले मोबाइल को जब बाहर निकाला तो उसमें पापा नाम से कई मिस कॉल पड़ी थी। पुलिस ने इसी नंबर पर फोन कर उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे पिता रामउदित व अन्य परिजन शव देख बेसुध हो गए। पिता के मुताबिक अर्पित की सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। अर्पित के चेहरे व सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि जिस ट्रैक पर शव मिला है, उसका इस्तेमाल लूप लाइन के तौर पर किया जाता है। यहां बहुत आवश्यकता पड़ने पर ही ट्रेन आती-जाती हैं। बुधवार रात से यहां किसी ट्रेन के आने की सूचना नहीं है। माना जा रहा है कि हत्या करने के बाद हादसा दर्शाने के लिए ट्रैक पर शव रखा गया था।
परिवार में कोहराम
अर्पित की मौत की खबर जैसे की मृतक के घर पहुंची, वहां कोहराम मच गया। मां नीलम का रो-रोकर बुरा हाल था। अर्पिततीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई अरविंद की भी शादी नहीं हुई थी। मृतक अपनी बहन कुसुमलता की शादी के लिए इन दिनों लड़का खोजा जा रहा था।
-- --
मोबाइल खोलेगा हत्या का राज
अर्पित के मोबाइल पर आखिर बुधवार की रात किसका फोन आया था, जिससे वह मिलने गए थे। उनकी मौत कैसे हुई। अर्पित ने घटना वाले दिन किन किन लोगों से बात की। इन सब रहस्यों से पर्दा मृतक के मोबाइल नंबर की कुंडली खंगालने पर पता चल सकेगा।
-- -- -
वर्जन-
तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अजय कुमार, थाना प्रभारी जीआरपी