{"_id":"611fefc78ebc3e79c006aaa4","slug":"dead-bodies-of-two-youths-found-in-canal-under-suspicious-circumstances-ambedkar-nagar-news-lko5921335128","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में नहर में मिले दो युवकों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में नहर में मिले दो युवकों के शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। कोतवाली क्षेत्र के मधईपुर गांव के निकट शारदा सहायक नहर में दो युवकों के संदिग्ध हालात मेें शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। लोगों ने एक शव की पहचान तो कर ली, लेकिन दूसरे की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस दूसरे शव की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है।
मधईपुर के ग्रामीणों ने गुरुवार देर रात जलालपुर कोतवाली पुलिस को फोन कर गांव के निकट शारदा सहायक नहर में एक युवक के शव मिलने की सूचना दी। इस पर कोतवाली पुलिस कुछ देर में मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकलवाया। हालांकि शव की पहचान नहीं हो सकी।
बताया जाता है कि कुछ ही देर बाद ग्रामीणों ने पुलिस को दोबारा फोन कर उसी स्थान पर एक अन्य युवक का शव मिलने की जानकारी दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को बाहर निकाला गया। उसकी पहचान बरौना निवासी रामबली (40) के रूप में हुई। इस बीच शुक्रवार को जलालपुर कोतवाली पहुंचकर राम नारायण निवासी महमूदपुर थाना जहांगीरगंज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रामबली उनके रिश्ते में जीजा लगते थे। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। कोतवाल दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक शव की पहचान हो गई है, जबकि दूसरे शव के पहचान का प्रयास किया जा रहा है।