फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   DCM and truck collide, highway jammed for two hours

Ambedkar Nagar News: डीसीएम और ट्रक में भिड़ंत, दो घंटे जाम रहा हाईवे

Sun, 02 Feb 2025 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 09:33 PM IST
विज्ञापन
DCM and truck collide, highway jammed for two hours
अकबरपुर के टांडा बांदा राजमार्ग के सम्मोपुर के निकट हादसे के बाद हाईड्रा की मदद से ट्रक को हटवा
अंबेडकरनगर। कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र में टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीसीएम और ट्रक में आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनोंं के चालक घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। देखते ही देखते वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, वहीं तीन हाइड्रा और जेसीबी की मदद से वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। इसके चलते करीब दो घंटे तक सैकड़ों वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के सीमागढ़ी जनपद निवासी ट्रक चालक कमलेश शुक्ल ने बताया कि वह शनिवार को दरभंगा से ट्रक पर प्लास्टिक की बोतलें लादकर मेरठ के लिए निकले थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जा रहे थे। तभी हाईवे पर सम्मापुर के निकट सुल्तानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर उनके ट्रक में सामने से आकर टकरा गई। दुर्घटना में कमलेश के साथ डीसीएम चालक भी घायल हो गया।
विज्ञापन

बीच हाईवे पर सड़क हादसा होने के बाद दोनों तरफ वाहनों का आवागमन ठप हो गया। इससे सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई। घटना की जानकारी होते ही यातायात प्रभारी जेबी यादव और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक और डीसीएम को हटवाने के लिए तीन हाइड्रा मशीन और एक जेसीबी को बुलाया गया। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद एक बजे दोनोंं वाहनोंं को हटवाकर यातायात बहाल कराया जा सका। कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि दोनों वाहन कब्जे में ले लिए गए हैं। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed