{"_id":"6159f3f08ebc3e57153b7323","slug":"dabangs-beat-up-female-village-head-ambedkar-nagar-news-lko5984847188","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने महिला ग्राम प्रधान को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने महिला ग्राम प्रधान को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरुआ। थाना क्षेत्र के बरामदपुर लोहरा में ग्राम सभा की खुली बैठक में पहुंचे दबंगों ने महिला ग्राम प्रधान की पिटाई कर दी। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस नेे चार आरोपियों के विरुद्घ केस दर्ज कर एक आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया।
महरुआ थाना क्षेत्र के बरामदपुर लोहरा की ग्राम प्रधान सीमा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते दिन ग्राम सभा की खुली बैठक बुलाई गई थी। इसमें तमाम ग्रामीणों के अलावा कई अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को लेकर चर्चा हो रही थी। इसी बीच गांव निवासी सर्वजीत, अर्जुन, मनोज व विशाल मौके पर पहुंच गए और उन्हें गालियां देने लगे। ग्राम प्रधान के विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी।
इससे लोगों में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद ग्रामीणों व अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने चारो आरोपियों के विरुद्घ मारपीट का दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी विशाल को पकड़कर शांतिभंग में चालान कर दिया। थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर पीड़ित ग्राम प्रधान को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।