फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Cyclist student dies due to bike collision

Ambedkar Nagar News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत

Sat, 02 Dec 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 02 Dec 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Cyclist student dies due to bike collision
मोलनापुर गांव के पास हादसा, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयूनगर बाजार से सामान लेकर घर जा रहे कक्षा 9 के छात्र की बाइक की टक्कर लगने से शुक्रवार रात मौत हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए आजमगढ़ जिला चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर के मोलनापुर गांव निवासी रामकिशुन का पुत्र शैलेंद्र कुमार (14) शुक्रवार देर शाम सरयूनगर बाजार साइकिल से सामान खरीदने गया था। सामान लेकर घर लौटते समय गांव के पास पहुंचा था। इस बीच एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन उसे लेकर आजमगढ़ जिला अस्पताल गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर लौट आए।
विज्ञापन

शैलेंद्र पं जवाहरलाल नेहरू स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जवाहरनगर आदमपुर में कक्षा नौ का छात्र था। उसके निधन की खबर से विद्यालय में भी शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि टक्कर के बाद बाइक चालक भी गिर पड़ा। इससे उसे वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस टीम के हवाले कर दिया। शैलेंद्र तीन भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि किशोर के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed