फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Customers are not getting air and water at petrol pumps

Ambedkar Nagar News: पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को नहीं मिल रही हवा-पानी

Fri, 21 Mar 2025 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 21 Mar 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Customers are not getting air and water at petrol pumps
जलालपुर के अवध पेट्रोल पंप पर बंद मशीन 
अंबेडकरनगर। जिले में संचालित अधिकांश पेट्रोल पंपों पर हवा भरने की मशीनें खराब हैं। पेयजल की व्यवस्था भी काफी अच्छी नहीं है। मुफ्त हवा उपलब्ध कराने का दावा भी हवा-हवाई साबित हो रहा है। ऐसे में लोगों को पेट्रोल पंप के आसपास हवा भराने के साथ दुकानों से पानी की बोतल खरीदनी पड़ती है। अधिकांश पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को दी जाने वाली कई प्रमुख सुविधाएं नदारद हैं। पेट्रोल पंप पर मिलने वाली सुविधाओं की जांच न तो जिला पूर्ति कार्यालय के जिम्मेदार अफसर कर रहे हैं और न ही तेल कंपनियों के सेल्स अफसर कर रहे हैं। शहर के याकूबपुर कटरिया स्थित पेट्रोल पंप पर जब कर्मचारी से हवा भरने की बात कहीं गई तो पहले आनाकानी की, बाद में हवा भरी। पेयजल की व्यवस्था ठीक रही।
विज्ञापन


केस 1
बगल से हवा भरवा लें
फोटो- 19
शुक्रवार को टांडा के सूरापुर स्थित पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारी से हवा भराने के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मशीन खराब है। बगल से हवा भरा लें।
विज्ञापन


केस 2
हवा भरने के किया इन्कार
फोटो- 20
जलालपुर के अवध ऑटो सेल्स पेट्रोल पंप पर जहां बिना हेलमेट के तेल भरा जा रहा था। वहीं, हवा भरवाने के लिए पंप तो रखा मिला, लेकिन कोई कर्मचारी हवा भरने के लिए तैयार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट
यह होनी चाहिए सुविधाएं
पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को वाहन में हवा भरना, पीने के लिए साफ पानी, शौचालय, आपात स्थिति में फोन करने की सुविधा, प्राथमिक उपचार के लिए फर्स्ट एड बॉक्स होना अनिवार्य है। इन सुविधाओं के बिना पेट्रोल पंप संचालकों को लाइसेंस नहीं दिया जा सकता। पेट्रोल पर ग्राहकों को दी जाने वाली सुविधाओं की जांच का जिम्मा तेल कंपनियों के सेल्स अफसरों व जिला पूर्ति अधिकारी का है। ग्राहकों को मुफ्त सुविधाएं नहीं मिलने पर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
वर्जन बाकि है .....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed