फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CT scan stalled in district hospital for two days

जिला अस्पताल में दो दिन से सीटी स्कैन ठप

Sat, 24 Jul 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
CT scan stalled in district hospital for two days
अंबेडकरनगर। केबल खराब होने के चलते दूसरे दिन भी जिला अस्पताल में सीटी स्कैन सेवा ठप रही। इससे अस्पताल में सीटी स्कैन कराने पहुंचे मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। इससे मरीजों व तीमारदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोगों ने जल्द से जल्द सीटी स्कैन सेवा शुरू कराने की मांग की। उधर, जिला अस्पताल में केबल को ठीक करने के लिए खुदाई का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शुक्रवार से सीटी स्कैन सेवा ठप है। कारण यह है कि सीटी स्कैन के लिए परिसर में बिछाई गई अंडर ग्राउंड केबल खराब हो गई है। इससे यह जांच बाधित है। शुक्रवार को जहां मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा था, वहीं शनिवार को भी सीटी स्कैन जांच कराने पहुंचे मरीजों को निराशा हाथ लगी। इससे करीब 25 मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। अस्पताल में जांच कराने पहुंचे नागरिकों ने अस्पताल प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया। कहा कि अस्पताल में अक्सर किसी न किसी गड़बड़ी के चलते सेवाएं प्रभावित रहती हैं।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन मरीजों के हितों व शासन के निर्देशों का पालन करने के प्रति गंभीर नहीं दिख रहा है। स्थानीय राजकुमार, प्रवेश व जगराम आदि ने अस्पताल प्रशासन से अविलंब केबल को दुरुस्त कराकर सीटी स्कैन सेवा को शुरू कराने की मांग की है। उधर, सीएमएस ओमप्रकाश का कहना है कि गड़बड़ी को दुरुस्त कराने के लिए मिट्टी की खुदाई का कार्य चल रहा है। जल्द ही नई केबल डालकर सीटी स्कैन सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed