फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CT scan machine breaks down as soon as it is built, testing stalled for three days

Ambedkar Nagar News: बनते ही बिगड़ गई सीटी स्कैन मशीन, तीन दिनों से जांच ठप

Tue, 07 Oct 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 07 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
CT scan machine breaks down as soon as it is built, testing stalled for three days
सीटी स्कैन मशीन खराब होने के चलते इंतजार करते लोग।
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में पीपी मॉडल पर संचालित सीटी स्कैन मशीन की सेवा सोमवार को भी ठप रही। मशीन में तकनीकी खराबी दूर न हो पाने से लगातार तीसरे दिन मरीजों को बिना जांच के वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बीते शनिवार को सुबह मशीन में एक्सरे ट्यूब खराब हो जाने के बाद मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा था, लेकिन दिनभर की मशक्कत के बाद भी मशीन ठीक नहीं हो पाई थी। शनिवार देर रात विशेषज्ञों ने मशीन का ट्यूब ठीक किया और जैसे ही मशीन को दोबारा चालू किया गया तो कूलिंग फैन खराब हो गया। इससे मशीन फिर से बंद हो गई। रविवार को कूलिंग फैन मंगाया गया, लेकिन सोमवार को मशीन नहीं शुरू कराई जा सकी। बड़ी संख्या में मरीज सीटी स्कैन कराने जिला अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें यह कहकर लौटा दिया गया कि मशीन में तकनीकी समस्या है।
विज्ञापन

लगातार तीसरे दिन जांच सेवा बंद होने से मरीजों और उनके तीमारदारों में नाराजगी देखी गई। यह स्थिति तब है जब जिला अस्पताल में हर रोज 40 से 50 मरीजों का सीटी स्कैन होता है। मरीजों को जांच कराने के लिए या तो मेडिकल कॉलेज की दौड़ लगानी पड़ रही है या निजी केंद्रों पर जेबें ढीली करनी पड़ रही है। सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम मशीन की मरम्मत में जुटी है। उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार से जांच सेवा दोबारा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जरूरी है जांच, अब करानी पड़ेगी बाहर
हंसवर क्षेत्र के दौलत गांव के रहने वाले विकास कुमार अपनी बहन को लेकर सीटी स्कैन कराने के लिए आए थे। शनिवार को भी वापस लौटना पड़ा था। बताया कि जांच कराना जरूरी है, इसलिए बाहर सेंटर पर जा रहे हैं।

कल आने को कहकर लौटाया
कटेहरी के दिनेश मद्धेशिया अपने रिश्तेदार को दिखाने सोमवार को जिला अस्पताल आए थे। सिर पर चोट के कारण चिकित्सक ने सीटी स्कैन कराने की सलाह दी। जांच के लिए पहुंचे तो उन्हें कल आने के लिए कहकर लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed