फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Crowds of buyers gathered in the markets

बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़

Tue, 27 Apr 2021 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Crowds of buyers gathered in the markets
अंबेडकरनगर के शहजादपुर में दो दिन के लॉकडाउन के बाद बाजारों में दिखी रौनक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। दो दिन के लॉकडाउन के बाद सोमवार को जिला मुख्यालय समेत जिले की अन्य बाजारों में रौनक बढ़ गई। सहालग का मौसम होने के चलते सुबह से ही लोगों का संबंधित बाजारों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। बाजारों में बड़ी संख्या में खरीदारों के पहुंचने से सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन सुचारु रूप से नहीं हो सका। हालांकि कोरोना को देखते हुए दुकानदारों ने दुकान के बाहर ही सैनिटाइजर की व्यवस्था कर रखी थी। इसके साथ ही उन्हीं को दुकान में प्रवेश करने दिया जा रहा था, जो मास्क लगाए हुए थे। उधर बड़ी संख्या में खरीदारों के पहुंचने से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

सहालग का दौर मौजूदा समय में चल रहा है। वैवाहिक आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए, इसके लिए संबंधित लोगों की ओर से जमकर खरीदारी की जा रही है। हालांकि खरीदारी पर कोरोना संकट बड़ा बाधक बन रहा है। दो दिन के लॉकडाउन के चलते खरीदारी का कार्य ठप हो गया था। लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए थे।
विज्ञापन

इस बीच सोमवार को दो दिन के लॉकडाउन के बाद दुकानें खुलीं, तो बड़ी संख्या में लोगों ने बाजारों में पहुंचकर खरीदारी शुरू कर दी। दरअसल आमजन को एक आशंका और सता रही थी कि कहीं कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ने को देखते हुए लॉकडाउन न लग जाए। इसके चलते ही सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों ने बाजारों में बढ़-चढ़कर खरीदारी की। सुबह से ही लोगों के बाजारों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। इससे पूरे दिन बाजारों में रौनक छाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों मेें इस बीच भीड़ बढ़ने से सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो सका। हालांकि कोरोना को देखते हुए दुकानदारों ने दुकान के बाहर ही सैनिटाइजर की व्यवस्था कर रखी थी। दुकान में प्रवेश करने से पहले ग्राहकों को सैनिटाइज किया जा रहा है। जिला मुख्यालय की मुख्य बाजार शहजादपुर के रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी नाजिम अली व गोलू अग्रहरि ने कहा कि कोरोना को देखते हुए दुकान के बाहर ही सैनिटाइज की व्यवस्था की गई थी।

जलालपुर नगर के बर्तन व्यवसायी राहू गुप्ता ने कहा कि कई दिनों के बाद बड़ी संख्या में खरीदार आए। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सुरक्षा के सभी प्रबंध किए गए थे। उधर, सोमवार को बड़ी संख्या में खरीदारों के बाजारों में पहुंचने से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed