फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Crowds gathered at the weekly fair at Shiv Baba Dham

Ambedkar Nagar News: शिवबाबा धाम में साप्ताहिक मेले में उमड़ी भीड़

Fri, 27 Feb 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 27 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered at the weekly fair at Shiv Baba Dham
.कटेहरी के शिव बाबा धाम में शुक्रवार को साप्ताहिक मेले के दौरान दर्शन-पूजन करने पहुंचे श्रद्धाल
कटेहरी। क्षेत्र के शिव बाबा धाम में शुक्रवार को साप्ताहिक मेले का आयोजन हुआ। मेले के दौरान मंदिर परिसर और आसपास का इलाका श्रद्धालुओं से भरा रहा। सुबह होते ही भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालु अनुशासन के साथ अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

प्रातःकाल से ही दूर-दराज गांवों और कस्बों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे। हाथों में जल, बेलपत्र और पूजन सामग्री लिए श्रद्धालु मंदिर की ओर बढ़ते रहे। साप्ताहिक मेले के साथ धार्मिक आयोजन के तहत कई जोड़ों का विवाह भी संपन्न कराया गया। विवाह कार्यक्रम के कारण मंदिर परिसर में भीड़ और बढ़ गई। निर्धारित मंडप में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह संस्कार पूरे कराए गए। विवाह संपन्न होने के बाद नवविवाहित जोड़ों ने मंदिर में दर्शन किए। पूजन सामग्री, प्रसाद और अन्य आवश्यक वस्तुओं की बिक्री होती रही। दिन भर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए लगातार निगरानी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed