फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Crossing the railway crossing risking their lives

Ambedkar Nagar News: जान जोखिम में डाल पार करते हैं रेलवे क्रॉसिंग

Mon, 13 Jan 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 13 Jan 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Crossing the railway crossing risking their lives
टांडा के अलीगंज के निकट मोजनपुर चौराहे पर मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग। 
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर कर्मचारियों की तैनाती न होने से लोग जान जोखिम में डालकर क्रॉसिंग पार करने को मजबूर हैं। अकबरपुर से टांडा और एनटीपीसी के बीच 17 रेलवे क्रॉसिंग हैं, जिनमें केवल तीन पर ही कर्मचारी की तैनाती है। बाकी 14 फाटक मानवरहित हैं। इनसे प्रतिदिन हजारों विद्यार्थियों के साथ ग्रामीण गुजरते हैं।
विज्ञापन

अलीगंज से बरूआ जलाकी जाने वाले मार्ग पर मोजनपुर के निकट और अरखापुर जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर सबसे ज्यादा जोखिम रहता है। छह से अधिक स्कूल रेलवे क्रॉसिंग के आसपास स्थित हैं। दोपहर में स्कूल में छुट्टी होने के बाद इन रेलवे क्रॉसिंग पर बच्चों की कतार लग जाती है। ऐसे में अगर ट्रेन आ जाए तो यहां बड़ा हादसा हो सकता है। बावजूद इसके यहां रेलवे की ओर से कर्मचारी की तैनाती नहीं की जा रही है। पुलिस विभाग की ओर से भी यहां किसी की ड्यूटी नहीं लगाई जाती है। इसको लेकर स्कूल प्रशासन व अभिभावक भी गंभीर नहीं नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed