{"_id":"5fd3a1fe8ebc3e3d527c76df","slug":"criminal-ambedkar-nagar-news-lko5543362146","type":"story","status":"publish","title_hn":"खान मुबारक के दो गुर्गों के विरुद्घ पुलिस ने की कुर्की की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खान मुबारक के दो गुर्गों के विरुद्घ पुलिस ने की कुर्की की कार्रवाई
विज्ञापन
बसखारी। माफिया खान मुबारक व उनके गुर्गों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। हंसवर पुलिस ने खान मुबारक से जुड़े दो गुर्गों की भूमि कुर्क कर ली। गुरुवार देर शाम थाना क्षेत्र के नरायनपुर प्रीतमपुर में करीब 10 बिस्वा खेती योग्य भूमि व बसखारी में आजमगढ़ रोड पर स्थित बेशकीमती भूमि पर गैंगेस्टर की कार्रवाई करते हुए कुर्क कर लिया गया। पुलिस-प्रशासन ने कहा कि गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई जारी है। आगे भी छानबीन जारी रहेगी। गलत तरीके से अर्जित की गई चल अचल संपत्ति को जब्त किया जाएगा।
आरोप है कि करीब छह वर्ष पूर्व खान मुबारक ने हंसवर के मुंडेरा गांव निवासी रीता देवी पत्नी रामअशीष से लगभग 10 बिस्वा भूमि रेहान पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी अमोला बुजुर्ग, थाना आलापुर के नाम करवा ली थी। चार वर्ष पूर्व बसखारी थाना क्षेत्र के आजमगढ़ रोड पर रामकुमार पुत्र गोकुल निवासी मखदूमनगर थाना बसखारी से अपने सहयोगी लालबहादुर पुत्र गनेशी निवासी हरसम्हार, थाना हंसवर के नाम रजिस्ट्री करवा लिया था। इसके बाद से खान मुबारक द्वारा स्वयं उसका उपभोग किया जा रहा था।
डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर हंसवर थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने गुरुवार को पुलिस बल व राजस्व कर्मचारियों की मौजूदगी में कुर्की की कार्रवाई पूरी की। खान मुबारक पिछले तीन वर्षों से जेल में है। पुलिस के अनुसार, खान मुबारक का चार वर्ष पहले इस कदर लोगों में खौफ व्याप्त था कि वह आए दिन किसी न किसी बेशकीमती भूमि पर अपनी निगाह डाल कर भूस्वामी का अपहरण कर लेता था और खौफ दिखाकर लोगों से जबरदस्ती अपने गुर्गों के नाम भूमि की रजिस्ट्री करवा कर उसका उपभोग करता था। एसओ हंसवर प्रदीप सिंह ने बताया कि खान मुबारक के विरुद्घ कार्रवाई जारी है। उसके द्वारा अवैध तरीके से धन अर्जित कर बनायी गई सभी संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। चाहे वह उसके नाम हो या फिर उसके गुर्गों के नाम। सभी के बारे में पुलिस टीम लगातार जानकारी एकत्रित कर रही है।