{"_id":"87e7a5e397b4652b89171059dd98067f","slug":"youth-shot-dead-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को गोली से उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 14 Jul 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंसवर से गांव लौट रहे युवक की सोमवार रात आलापुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को मृतक की बाइक से एक तमंचा व तीन कारतूस मिले हैं। मारे गए युवक पर हत्या व हत्या के प्रयास के दो मुकदमे दर्ज हैं और वो परिवार से अलग न्यौरी बाजार में किराए का कमरा लेकर रहता था। ऐसे में माना जा रहा है कि इन्हीं मुकदमों की रंजिश में उसकी हत्या की गई है। एएसपी का कहना है कि मामले में परिवारीजनों से पूछताछ के साथ ही विभिन्न बिंदुओं पर तफ्तीश की जा रही है।
राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नूरे खदरा गांव निवासी राधेश्याम उर्फ बबलू (26) पुत्र राजाराम पर हत्या व हत्या के प्रयास के दो मुकदमे दर्ज हैं। वह परिवार से अलग न्यौरी बाजार में किराए का कमरा लेकर रहता था। बबलू के आपराधिक गतिविधियों के लिप्त रहने के कारण परिवारीजन उससे दूरी बनाए थे। वह कभी-कभार ही घर जाता था। सोमवार को दिन में बबलू किसी काम से टांडा तहसील क्षेत्र के हंसवर इलाके में गया था। रात करीब नौ बजे वह हंसवर से अपने गांव नूरे खदरा जाने के लिए निकला था। आरोपुर टांडा मार्ग पर आलापुर थाना क्षेत्र में हिसामुद्दीन पिपरा के पास पीछे से आए बाइक सवार शूटर बबलू पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके भाग गए। एक गोली पीठ व दूसरी सिर में धंसने से बबलू सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। गोलियां चलने की आवाज सुनकर जुटे ग्रामीणों ने थाने में खबर दी। इस पर आलापुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल बबलू को जिला चिकित्सालय भेजा। मगर रास्ते में बसखारी के पास उसने दम तोड़ दिया। जिला चिकित्सालय ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटनास्थल पर मिली बबलू की बाइक पुलिस ने चेक की तो उसमें .315 बोर का तमंचा व तीन कारतूस मिले। बबलू के पास मिली बाइक फैजाबाद के नंबर की है। ये बाइक किसकी है? इसका पता लगाया जा रहा है। छानबीन में पता चला कि बबलू पर हत्या व हत्या के प्रयास के दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बबलू के परिवारीजनों को सूचना देने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार सुबह अपर पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने आसपास के ग्रामीणों के साथ ही पुलिसकर्मियों से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। एएसपी ने बताया कि परिवारीजनों से पूछताछ करके पता लगाया जाएगा कि बबलू की किससे रंजिश चल रही थी। वहीं, बबलू पर दर्ज मुकदमों को लेकर भी उसकी कुछ लोगों से रंजिश होने की पुलिस को जानकारी मिली है। एएसपी का कहना है कि विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन करके घटना का खुलासा किया जाएगा।