फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman's condition worsened by beating in land dispute

भूमि विवाद में पिटाई से महिला की हालत बिगड़ी

Mon, 15 May 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 15 May 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Woman's condition worsened by beating in land dispute
मह‌िला की प‌िटाई - फोटो : symbolic

थाना क्षेत्र के कौड़ाही गांव में नल का पानी बहने व एक गड्ढे को पाटने के विवाद में गर्भवती महिला की जमकर पिटाई कर दी गई। महिला ने पिटाई के चलते गर्भपात होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में फिलहाल एनसीआर दर्ज कर चिकित्सीय रिपोर्ट आने के बाद धारा बढ़ाने का भरोसा दिया है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र बसखारी के कौड़ाही गांव में नल का पानी बहने तथा नल के सामने गड्ढा पाटने के विवाद में रविवार शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद कई लोगों ने एकजुट होकर सीता (40) पत्नी जोगिंदर की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। महिला का आरोप है कि पिटाई के चलते उसका गर्भपात हो गया।
विज्ञापन


वह लगभग चार माह से गर्भवती थी। पुलिस ने फिलहाल महिला की पिटाई मामले में संतोष समेत तीन लोगों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर लिया है। एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के गर्भवती होने या गर्भपात होने की कोई जानकारी नहीं है। चिकित्सीय परीक्षण के लिए महिला को भेजा गया है। रिपोर्ट के अनुरूप धारा में आवश्यकतानुसार वृद्धि कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed