Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Measures to tackle traffic congestion: Openings in the road divider between Kachche Quarter and Subhash Chowk have been closed.

जाम से निपटने की तैयारी : कच्चे क्वार्टर से सुभाष चौक तक डिवाइडर के बीच कट किए बंद

Sat, 07 Nov 2026 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Measures to tackle traffic congestion: Openings in the road divider between Kachche Quarter and Subhash Chowk have been closed.
फोटो :: सोनीपत में कच्चे क्वार्टर से सुभाष चौक तक डिवाइडर के बीच कट पर बांधा गया रस्सा व उनके न
सोनीपत। दिवाली के त्योहार पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए पुलिस ने शहर को जाम से बचाने के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। कच्चे क्वार्टर से सुभाष चौक तक सड़क पर डिवाइडरों के बीच बने कट बंद कर दिए गए।
विज्ञापन

इसके लिए डिवाइडरों के कट पर रस्से बांध दिए गए हैं और प्रत्येक स्थान पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं, कच्चे क्वार्टर बाजार में वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए भी बैरिकेड लगाए गए हैं। पुलिस का यह कदम त्योहार के दौरान बाजार में भीड़ और वाहनों के एक साथ पहुंचने से पैदा होने वाली जाम की स्थिति से निपटने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन


दिवाली के नजदीक आते ही शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में कच्चे क्वार्टर और आसपास के मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ने की आशंका है। इसे देखते हुए पुलिस ने कच्चे क्वार्टर से सुभाष चौक तक सड़क पर डिवाइडरों के बीच बने कट बंद करवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिवाइडर के रास्तों पर रस्से बांधकर वाहनों की आवाजाही रोकी गई है। इसके अलावा कच्चे क्वार्टर बाजार में वाहनों को जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहकर यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं।



सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि दिवाली पर बाजारों में भीड़ बढ़ने के कारण जाम की स्थिति पैदा हो सकती है। लोगों को परेशानी से बचाने और यातायात सुचारु रखने के लिए यह व्यवस्था की गई है। इससे दिनभर मुख्य बाजार के पास से वाहन आसानी से निकलते रहे।

आठ नवंबर तक कानून व्यवस्था संभालेंगे ड्यूटी मजिस्ट्रेट

उधर, दीपोत्सव के दौरान जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधीश नेहा सिंह ने आठ नवंबर तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। ये अधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्रों में संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
जिलाधीश ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों को त्योहार के दौरान सतर्क रहने और अपने-अपने क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


आपात स्थिति के लिए चार अधिकारी रिजर्व में रखे

प्रशासन ने जरूरत पड़ने पर तत्काल अतिरिक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए चार अधिकारियों को रिजर्व ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किया है। इनमें लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग शाखा) के वरिष्ठ मंडल लेखा अधिकारी पंकज कुमार, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता राकेश जून, एचएसवीपी के एमओ (लेखा) महताब सिंह और एचएसआईआईडीसी के एईओ विजेंद्र सिंह ढिल्लों शामिल हैं।

फोटो :: सोनीपत में कच्चे क्वार्टर से सुभाष चौक तक डिवाइडर के बीच कट पर बांधा गया रस्सा व उनके न

फोटो :: सोनीपत में कच्चे क्वार्टर से सुभाष चौक तक डिवाइडर के बीच कट पर बांधा गया रस्सा व उनके न

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed