{"_id":"571f9fb14f1c1bfb4ca916de","slug":"two-young-man-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने दो को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रक ने दो को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर हादसा
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। बैरमपुर बरवां गांव निवासी संजय (32) पुत्र निक्कू सोमवार रात करीब 11 बजे बाइक से अन्नावां की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
पवित्र धाम शिवबाबा के पास वह पहुंचा था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। संजय को जिला अस्पताल लाया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में फैजाबाद जिले के गौरिया मऊ निवासी रंजीत (22) पुत्र लालबहादुर सोमवार रात करीब नौ बजे अकबरपुर से फैजाबाद की तरफ बाइक से जा रहा था। यादवनगर चौराहे पर सामने से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन