{"_id":"5824ab0a4f1c1ba16fb39854","slug":"two-absconding-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानलेवा हमले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार
अंबेडकरनगर
Updated Thu, 10 Nov 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
arrested
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतपुर थाना अन्तर्गत बदरुद्दीन गांव निवासी एक युवक पर जानलेवा हमले में मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार विगत 12 मई 2016 को गांव निवासी विजय प्रताप उर्फ सोनू पुत्र जमुना प्रसाद को उस समय बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जब वह बाइक द्वारा बाजार से घर जा रहा था।
गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मामले में घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने इसी गांव निवासी विनोद व रमाशंकर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। इस बीच गुरुवार सुबह मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी जैतपुर बाजार में मौजूद हैं और कहीं भागने के प्रयास में हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।