फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   threw body on the bank of canal after murder

हत्या कर नहर किनारे फेंका शव

Sat, 20 Feb 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 20 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
threw body on the bank of canal after murder
शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इल्तिफातगंज बाजार में जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन इस पर भी जाम नहीं हटा, तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन


यहां से हटे आक्रोशित ग्रामीणों ने अलनपुर गांव के निकट एक बार फिर से जाम लगा दिया। पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में एएसपी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  घटना के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों ने अपनी दुकाने बंद रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र बैरमपुर गांव की कुछ महिलाएं  शुक्रवार सुबह कनासपुर माइनर की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान नहर के निकट पटरी पर उन्होंने एक शव को पड़ा देखा। उन लोगों ने इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दीं। सूचना पर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

शव की पहचान जमाल अहमद बेग (45) पुत्र कमाल अहमद बेग निवासी अलनपुर थाना इब्राहिमपुर के रूप में हुई। इस बीच जानकारी होने पर अलनपुर गांव के लोग और परिवारीजन घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने इल्तिफातगंज बाजार में पहुंचकर जाम लगा दिया।

सूचना मिलने पर इब्राहिमपुर एसओ विजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। जब इसका ग्रामीणों पर कोई असर नहीं हुआ तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने यहां से हटकर अलनपुर गांव के निकट एक बार फिर से जाम लगा दिया।

इस बीच इब्राहिमपुर थाने के अलावा टांडा कोतवाली, अलीगंज व अहिरौली थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। व्यापारियों ने इल्तिफातगंज बाजार बंद कर दिया।  पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एएसपी राहुलराज ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और गांव जाकर परिवारीजनों से मुलाकात कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। एसओ को घटना का शीघ्र ही पर्दाफाश के आवश्यक निर्देश दिए। एसओ इब्राहिमपुर श्री सिंह ने बताया कि पत्नी खुशनुमा की तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

एसओ के अनुसार तहरीर में खुशनुमा ने कहा है कि जमाल अहमद लकड़ी का व्यवसाय करते थे। उन्हें विगत 18 फरवरी को कुछ लोग अपने साथ बुलाकर ले गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। उधर ग्रामीणों के अनुसार जमाल अहमद गुरुवार शाम इल्तिफातगंज चौराहे पर कुछ लोगों के साथ देखे गए थे।


इसके बाद बाजार स्थित एक जूस कार्नर पर अपनी बाइक खड़ी कर उन लोगों के साथ कहीं चले गए। शुक्रवार सुबह उनका कनासपुर माइनर की पटरी पर शव पड़ा मिला। मृतक के तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed