फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The young man killed sister in law

देवर ने गला दबाकर भाभी को मार डाला

Sun, 19 Mar 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 19 Mar 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
The young man killed sister in law
हत्या - फोटो : symbolic

थाना क्षेत्र के करमनपुर गांव में एक महिला की उसके देवर ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए वह शव छत के कुंडे में रस्सी से लटकाकर भाग गया। रविवार सुबह घटना की जानकारी होेने पर ग्रामीणों ने थाने में खबर दी। पुलिस ने मौका मुआयना करके शव शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने गला दबाकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। करमनपुर गांव निवासी सुधीर की पत्नी कविता (26) का शनिवार दोपहर अपने देवर कृष्ण मिलन पुत्र रामकेवल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस पर कृष्ण मिलन ने कविता को जान से मारने की धमकी दी थी। ग्रामीणों ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया था। रविवार सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई कि कविता की मौत हो गई है।
विज्ञापन


घर में सिर्फ कविता का ससुर रामकेवल और उसका पांच वर्षीय पुत्र बबलू ही थे। देवर कृष्ण मिलन घर में नहीं था। ग्रामीणों ने थाने में सूचना देने के साथ ही कविता के मायके आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना अंतर्गत सुक्खीपुर गांव में भी उसकी मौत की खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच मृतका के बड़े भाई अजय पुत्र श्यामराज ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। उसने बताया कि कविता का विवाह वर्ष 2010 में सुधीर से हुआ था। सुधीर मुंबई में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। मौजूदा समय में भी वह मुंबई में ही है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कविता का देवर के साथ लगभग तीन माह से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था।

शनिवार को भी दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ था। देवर कृष्ण मिलन ने उसे ग्रामीणों के सामने ही जान से मारने की धमकी दी थी। एसओ वासुदेव राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर देवर के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।


कविता लंबे समय से अपने पुत्र के साथ मायके में ही थी। पति सुधीर ने पिछले दिनों उसे फोन कर जल्द ही गांव आने की बात कही थी। जिसके चलते कविता बेटे को लेकर ससुराल आ गई थी। उसकी हत्या की खबर पाकर पति सुधीर मुंबई से गांव के लिए चल दिया है। वह सोमवार तक यहां पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed