फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The young man killed

कांवर लेकर लौटे युवक का कत्ल

Tue, 18 Aug 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 18 Aug 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना के अमरतल गांव में मंगलवार सुबह एक कांवरिए का शव जीने की रेलिंग से लटकता मिला। वह सोमवार शाम ही अयोध्या से जल लेकर वापस लौटा था। रात में वह कजपुरा स्थित मंदिर में सो गया था। मंगलवार सुबह मंदिर से कुछ दूरी पर खेल मैदान में जीने की रेलिंग से उसका शव लटका मिला।

विज्ञापन


घर पहुंचने से पहले ही यह घटना रहस्यमय परिस्थितियों में घट गई। प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर साक्ष्य छिपाने का लग रहा है। घटना से क्षेत्र में सनसनी है। परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वे यह नहीं तय कर पा रहे कि घटना कैसे और क्यों हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


सम्मनपुर थाना अन्तर्गत कजपुरा गांव निवासी अनिल कुमार (23) पुत्र जियालाल बीते शनिवार को साले गोलू (11) के साथ कांवरियों के जत्थे में शामिल होकर अयोध्या गया था। जत्थे को नागपंचमी के दिन वापस आना था। अनिल अपने साले को लेकर सोमवार शाम वापस आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार भोर में मंदिर से लगभग 100 कदम की दूरी पर स्थित अमरतल खेल मैदान की तरफ जब कुछ ग्रामीण गए, तो उन्हें मैदान में बने कमरे की छत की तरफ जाने वाली जीने की रेलिंग से गमछे के सहारे एक युवक का शव लटका हुआ दिखाई दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

उधर, मंदिर में सो रहा गोलू उठा, तो उसे अनिल वहां नहीं मिला। इस पर उसने इधर-उधर ढूंढा, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो इसकी जानकारी घर जाकर दी। इसी बीच पहचान के बाद कुछ ग्रामीणों ने मोबाइल से युवक का शव मिलने की सूचना घर वालों को दे दी थी। रोते पीटते परिवारीजन घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजन घटना को लेकर सदमे में हैं। वे घटना के कारणों को नहीं बता पा रहे हैं।


नागपंचमी पर जलाभिषेक के बाद ही कांवरियों को अपने घर जाना होता है, इसलिए वह गांव से पहले कजपुरा स्थित मंदिर में रुक गया। रात में उसकी मां ने घर से भोजन लाकर उसे और उसके साले को खिलाया था। खाना खाने के बाद दोनों मंदिर परिसर में ही सो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed