फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   teenager ate the toxic substance, dead

किशोरी ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत

Sun, 31 Jul 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 31 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
teenager ate the toxic substance, dead
जहर खाकर दे दी जान - फोटो : demo pic

थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर अंतर्गत गांव में मां की डांट से क्षुब्ध होकर रविवार सुबह एक किशोरी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसे सीएचसी टांडा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, हंसवर थाना क्षेत्र में भी एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। 

विज्ञापन


परिवारीजनों के अनुसार इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत गांव निवासिनी किशोरी ने रविवार सुबह विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसे उल्टी व पेट में तेज दर्द होने लगा। परिवारीजनों ने पहले उसे सामान्य ढंग से लेते हुए स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन तबियत और बिगड़ गई। किशोरी ने जब विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी दी तो परिवारीजन में रोना-पीटना मच गया।
विज्ञापन


उसे आननफानन में सीएचसी टांडा ले गए, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों के अनुसार रविवार सुबह उसकी मां ने किसी बात को लेकर डांट दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, हंसवर थाना अंतर्गत हंसवर निवासी राजेश (22) पुत्र सुनील शनिवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। देर रात उसे उल्टी व पेट में दर्द होने लगा। लगातार तबियत बिगड़ने पर जब उसने विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी दी तो परिवारीजनों उसे  जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed