फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Suspended in bribe an accountant, Steno recommended.

घूस लेने में एक लेखपाल सस्पेंड, स्टेनों की संस्तुति

Thu, 16 Jun 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 16 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Suspended in bribe an accountant, Steno recommended.
rupees note - फोटो : अमर उजाला
काम के बदले घूस लेने का मामला सामने आने पर डीएम विवेक ने बुधवार को लेखपाल व अकबरपुर नायब तहसीलदार के कार्यवाहक स्टेनों को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन


एसडीएम के स्टेनो की ओर से भी घूस लेने की जानकारी पर उसे सस्पेंड करने की संस्तुति आयुक्त फैजाबाद से की है। मामले में एडीएम को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

बुधवार को जिले में सरकारी कर्मचारियों की ओर से घूस लेने का एक स्टिंग ऑपरेशन सामने आया। इसमें अकबरपुर तहसील के दो कर्मचारी विभिन्न कार्यों के लिए अवैध तरीके से धन लेते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन


बताया जाता है कि दोनों कर्मचारियों को एक ही व्यक्ति से रकम लेते दिखाया गया है। घूस लेते कैमरे में कैद होने वालों में एसडीएम सदर के स्टेनो हरदेव सिंह को डीएम ने सस्पेंड करने के लिए आयुक्त फैजाबाद मंडल को संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अकबरपुर नायब तहसीलदार के स्टेनो का काम देख रहे लेखपाल अश्विनी उपाध्याय को जिलाधिकारी ने सस्पेंड कर दिया है। स्टिंग ऑपरेशन की बात सामने आने के बाद बुधवार को दिन भर अकबरपुर तहसील के कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल रहा।

अन्य तहसीलों के कर्मचारी भी इस बात को लेकर सशंकित रहे कि कहीं उनका भी तो कोई स्टिंग नहीं हुआ है। अकबरपुर से इतर तहसीलों में कार्यरत कर्मचारी यह पता लगाने में मशगूल दिखे कि और किसी तहसील का मामला तो उसमें नहीं है।

इस बीच कार्रवाई होने के बाद तहसील कर्मियों ने राहत की सांस ली। कार्रवाई की जद में आए अश्विनी उपाध्याय व हरदेव सिंह ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि जानबूझकर उन्हें रकम देने की कोशिश की गई।


वीडियो देखने पर यह स्पष्ट भी होता है कि सब कुछ एक साजिश के तहत किया गया। उधर जिलाधिकारी विवेक ने देर शाम बताया कि स्टिंग में सामने आए तथ्यों के आधार पर एक कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि दूसरे के निलंबन की संस्तुति की गई है।

पूरे प्रकरण की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी रामसूरत पांडेय को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनसे विस्तृत रिपोर्ट मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed