{"_id":"5988ab5f4f1c1b6d2d8b46a3","slug":"suicide-attempt","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से क्षुब्ध नाराज ने की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका से क्षुब्ध नाराज ने की आत्महत्या की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका द्वारा तीन दिन से बात न किए जाने से नाराज युवक ने सोमवार को फंदे पर झूलकर आत्महत्या की कोशिश की। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस की सतर्कता से युवक को बचा लिया गया। बाद में पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र भीटी के इटवा गांव निवासी रंजीत कुमार (21) का थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी युवती से करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों के बीच मोबाइल से बातचीत भी प्रतिदिन हो रही थी। किसी वजह से शुक्रवार से प्रेमिका से उसकी बात नहीं हो पा रही थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या करने का निर्णय ले लिया है।
विज्ञापन
सोमवार को वह थाना क्षेत्र के वीरसिंहपुर सरैया गांव के पास एक पेड़ पर चढ़ गया और रस्सी के सहारे फांसी लगाने का प्रयास करने लगा। इसी बीच ग्रामीणों ने उसे देख लिया। ग्रामीणों ने बीचबचाव का प्रयास किया।
विज्ञापन
सूचना पुलिस को दी गई। 100 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर उसे पेड़ से नीचे उतारा गया। एसओ रामलखन पटेल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।