फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   stolen goods of 10 lack

चोरों ने पार किया 10 लाख का सामान

Wed, 14 Sep 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 14 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
stolen goods of 10 lack
अंबेडकरनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के इसी घर में घुसकर चोरों ने उड़ा लिया लाखों का माल। - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत भवानीपुर गांव में सोमवार देर रात चोरों ने एक घर में घुसकर लगभग 10 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर के बाहरी भाग में सो रहे थे। पीड़ित ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दे दी है। भवानीपुर गांव निवासी नीरज कुमार त्रिपाठी पुत्र उदयराज सोमवार रात परिवार के साथ घर के बाहरी भाग में सो रहे थे।

विज्ञापन


मंगलवार भोर में नीरज की पत्नी जब घर के अंदर गईं तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गईं। कमरे में चारों तरफ सामान बिखरा हुआ था। अलमारी व अटैची का ताला टूटा हुआ था। उनकी गुहार पर नीरज व अन्य लोग अंदर गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
विज्ञापन


इस बीच जानकारी मिलने पर एसओ सुनील सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। बताया जाता है कि चोर घर के पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसे और फिर कमरे में पहुंचकर अलमारी व अटैची का ताला तोड़कर आभूषण व अन्य कीमती सामान पार कर दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार लगभग पांच लाख के सोने-चांदी के आभूषण के साथ-साथ अन्य कीमती सामान समेत लगभग 10 लाख रुपये के सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। बाद में पीड़ित ने थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है, छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed