फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Seven injured in clash including pradhan

मारपीट में प्रधान समेत सात घायल

Mon, 25 Jan 2016 11:37 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Seven injured in clash including pradhan

इसमें ग्राम प्रधान सहित सात मजदूर भी घायल हो गए। आरोप है कि तालाब पर अतिक्रमण करने वालों ने मनरेगा मजदूरों को जान से मारने के लिए तमंचा व लाठी डंडा लेकर दौड़ा लिया। घटना से नाराज मनरेगा मजदूरों ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में कलक्ट्रेट के निकट पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन


वे हमला करने वालों के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करने लगे। बाद में सीओ ने पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। उधर दोनों पक्षों ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीते कुछ दिनों से गांव में तालाब की खुदाई का कार्य चल रहा है। मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे कार्य के क्रम में सोमवार को भी मनरेगा मजदूर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान मुन्नर राम की देखरेख में तालाब की खुदाई का कार्य प्रारंभ ही हुआ था कि आरोप है कि तालाब पर अतिक्रमण करने वालों ने खुदाई का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

आरोप है कि एकजुट हुए लोगों ने खुदाई का विरोध करते हुए लाठी डंडा लेकर ग्राम प्रधान व मनरेगा मजदूरों को घेर लिया और हमला कर दिया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। मजदूर सामान छोड़कर भागने लगे। बताया जाता है कि अतिक्रमण करने वालों ने जो भी सामने आया, उसकी जमकर पिटाई कर दी।

इसमें ग्राम प्रधान मुन्नर के अलावा मजदूर चमेली, उर्मिला, दुर्गावती, विक्रमजीत, रेशमा आदि को चोटें आईं। आरोप है कि दहशत फैलाने के लिए विरोध कर रहे लोगों ने असलहा निकालकर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना से नाराज मजदूरों ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मां

करते हुए कहा कि आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इस पर सीओ भीटी ने धरनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।


मामले में ग्राम प्रधान ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। इस दौरान नंदलाल, कृष्णकुमार, गोबरी, रामसूरत, बृजभूषण, नन्हेंलाल आदि मौजूद रहे।

उधर, दूसरे पक्ष से जुड़े लोगों के मुताबिक लगभग एक सप्ताह से तालाब की खुदाई का कार्य चल रहा है। ग्राम प्रधान द्वारा तालाब की पैमाइश कर खुदाई किए जाने की बात कही की गई थी, लेकिन बगैर पैमाइश के ही तालाब की खुदाई शुरू कर दी गई थी।

मारपीट व हमले का आरोप निराधार है। उधर थानाध्यक्ष त्रिभुवन यादव ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed